M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जिगसॉ एबाकस सेंटर, हापुड़ शाखा में राष्ट्रीय स्तर की एबाकस प्रतियोगिता आयोजित

जिगसॉ एबाकस सेंटर, हापुड़ शाखा में राष्ट्रीय स्तर की एबाकस प्रतियोगिता आयोजित

हापुड़।
जिगसॉ एबाकस सेंटर, हापुड़ शाखा में राष्ट्रीय स्तर की एबाकस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें हापुड़ के 10 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी गणितीय प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को केवल 10 मिनट में 150 गणितीय प्रश्न हल करने की चुनौती दी गई, जिसे बच्चों ने अत्यंत एकाग्रता, तेज़ गति और सटीकता के साथ पूरा किया। यह परीक्षा देशभर में एक साथ भारत के विभिन्न जिगसॉ एबाकस केंद्रों पर आयोजित की गई।

केंद्र की प्रमुख श्रीमती निधि मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की मानसिक गणना क्षमता, स्मरण शक्ति एवं आत्मविश्वास को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफल होंगे, वे अंतिम परीक्षा के लिए दिल्ली में आयोजित होने वाली फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा जिगसॉ एबाकस सेंटर की इस पहल की सराहना की। प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।



— प्रेस विज्ञप्ति















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

  1. It?¦s actually a great and helpful piece of info. I am happy that you simply shared this useful information with us. Please stay us informed like this. Thank you for sharing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page