News
बिहार के व्यापारी की लाखों रुपए की मिर्च लेकर फरार हुआ सिम्भावली निवासी ट्रक चालक

बिहार के व्यापारी की लाखों रुपए की मिर्च लेकर फरार हुआ सिम्भावली निवासी ट्रक चालक
हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक ट्रक चालक बिहार के एक व्यापारी की लाखों रुपए की मिर्च लेकर फरार हो गया।
बिहार के कटिहार जनपद के कोड़ा थाना क्षेत्र स्थित महजपुर गांव निवासी व्यापारी उम्मेद आलम ने बताया कि उन्होंने बनारस के लिए छह लाख की हरी मिर्च ट्रक में लादी थी। यह ट्रक हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सैना निवासी एक चालक को माल पहुंचाने के लिए दिया था। व्यापारी के अनुसार ट्रक चालक बिहार से माल लेकर निकला लेकिन बनारस नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ मिला।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












