राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 हेतु चयनित शिक्षक अमित कुमार शर्मा का हुआ सम्मान

हापुड़। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, हापुड़ में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित शिक्षक श्री अमित कुमार शर्मा को सम्मानित किया।*
श्री अमित कुमार शर्मा वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर, डिबाई में कार्यरत हैं। उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए उनका चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु किया गया है।
कार्यक्रम में श्री अमित कुमार शर्मा के *विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनपाल सिंह ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।*
इस अवसर पर राजकीय हाईस्कूल हिम्मतपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती शैलजा कुमारी, राजकीय इंटर कॉलेज नूरपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती बबिता जाग्रवाल, जिला समन्वयक श्रीमती दीपा तोमर, आनंद कुमार त्रिपाठी, पायल चंद्रा, डॉ. दिनेश पुष्कर, जुहेब खान, ब्रजपाल सिंह, हेमंत कसाना, आकाश गहलोत, आशीष सचदेवा, अंकित शर्मा, सुनित कुमार, प्रवेश पिंकू, योगेश, शोभित, शशि, रवि, ममता सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर *जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने कहा कि “शिक्षक अमित कुमार शर्मा का चयन पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। उनका कार्य अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है।”*
वहीं *प्रधानाचार्य श्री धनपाल सिंह ने कहा कि “अमित कुमार शर्मा ने अपने समर्पण, अनुशासन और नवाचारी शिक्षण से विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया है।”*
समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।












