M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
पीड़ित के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
आरोपी कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार
हापुड़,
पीड़ित के पिता तसब्बुर ने बताया कि उनका पुत्र मौ. अनस निवासी ग्राम ढकिया चमन थाना डिडौली जनपद अमरोहा अपने मित्र नदीम पुत्र शाहिद हुसैन निवासी ग्राम शाहवाजपुर कला थाना असमौली जिला सम्भल के साथ 27 जुलाई समय करीब सुबह 11 बजे दिल्ली से अपने रिश्तेदार के दफन में शामिल होने के लिये ग्राम सिनौरा थाना डिडौली जिला अमरोहा से अपनी मोटर साइकिल से जा रहे थे । कोतवाली हापुड़ नगर की ट्रान्सपोर्ट नगर पुलिस चौकी से थोड़ा आगे जब निकले तो तेज रफ्तार मारूती कार के चालक ने उनकी मोटर साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर सड़क पर दूर जाकर गिरी । जिसको रौंदते हुये कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया । राहगीरों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने घायलो को अस्पताल मे भर्ती कराया । सड़क दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जो मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल के आईसीयू मे भर्ती हैं। दोनों की हालत नाजुक है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page