एक युवक द्वारा समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना के ग्रामीणों ने गांव के ही युवक पर सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू समाज के लोगों के प्रति अपशब्द बोलने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी प्रशांत त्यागी ने बताया कि गांव में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। अपना वीडियो
इसमें उसने हिंदू समाज के लोगों को निशाना बनाते
हुए उनके लिए अपशब्द और गाली गलौज का इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं, समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की भी कोशिश युवक द्वारा की गई है।
वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। प्रशांत के साथ ही गांव के अतुल, सोनू, सचिन त्यागी, ओमदत्त त्यागी, आकाश, अंकित आदि ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।











