ATMS College of Education Menmoms
News

बाबा साहब के संदेश को ध्यान में रखकर समाज के लोगों को कड़े कदम उठाने ही होंगे – प्रीता हरित

हापुड़। शनिवार को बहुजन सम्यक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीता हरित दिल्ली से चलकर जनपद हापुड़ के ग्राम सबली स्थित गोल्फ व्यू सिटी में बहुजन सम्यक संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कुणाल गौतम के आवास पर पहुंची। जहां समाज के लोगों ने पहुंचकर उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और समाज के लोगों से मिलकर विस्तार से चर्चा भी की।
बहुजन सम्यक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीता हरित ने कहा कि भाजपा के राज में समाज के लोग अपने आप को शोषित महसूस कर रहे हैं। अब समय आ गया हैं कि समाज के लोगों को ऐसी तानाशाही भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए बाबा साहब के संदेश को ध्यान में रखकर कड़े कदम उठाने ही होंगे। उनके नेतृत्व में समाज के काफी लोग संगठन से जुड़ भी रहे हैं। अब तक करोड़ों की संख्या में लोग उनके संगठन से जुड़ चुके हैं। समाज के लोगों को संगठित करने के लिए वह उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इसके पश्चात प्रीता हरित अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात मेरठ के लिए
इस दौरान रघुवर सिंह गौतम,रूपचंद मास्टर ,सुरेंद्र सिंह,सुभाष नालेश,रामनिवास,नरेश कुमार,अक्षय गौतम,योगेंद्र दास जाटव, पदम सिंह , रामशरण बौद्ध,मलखान सिंह महावीर सिंह,रामचंद्र,नरेश कुमार भाटी,गौरव गर्ग,विक्की शर्मा, रतन अर्जुन,तारेश्वर त्यागी,धर्मेंद्र कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page