दिव्यांगजनों के लिए हस्तशिल्प कला प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग उठाई, डीएम को सौंपा ज्ञापन

,हापुड़।
दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हस्तशिल्प कला प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी अभिषेक पांडे को मांग पत्र सौंपा है।
भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ द्वारा दिव्यांगों के स्वरोजगार के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से दिव्यांग जनों के हस्तकला एवं हस्तशिल्प के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में मांग पत्र दिया गया और शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई। दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र राठी ने बताया कि नगर पालिका पिलखुवा क्षेत्र में दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की गई जिसके द्वारा दिव्यांगजनों को प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार करने में बल मिलेगा।












