M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

व्यापारी गोली व लूटकांड़ में मुख्यमंत्री क ो फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल ने भेजा पत्र,गिरफ्तारी की मांग

हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल हापुड़ शाखा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने शनिवार को गुड़ व्यापारी के साथ हुई लूटपाट व गोली मारनें की घटना को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिख घटना के खुलासें व बदमाशों को पकड़नें की मांग की हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजें पत्र में बताया कि शनी सुबह हापुड़ नगर में गढ़ रोड रेलवे ओवर ब्रिज पर हापुड़ के प्रतिष्ठित व्यापारी सुनील कुमार गर्ग (गुड़ व्यवसायी) को दुकान पर जाते हुये दो अज्ञात हथियार बन्द मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी एवम नगदी छीनकर फरार हो गये थे। डॉक्टरों द्वारा व्यापारी की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। व्यापारी की हालत चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि इस दुस्साहसिक वारदात से शहर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है दहशत भरे माहौल में शहर का व्यापारी प्रभावित हो सकता है।
व्यापारियों ने सीएम से मांग करते हुए कहा कि व्यापारी सुनील पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले बदमाशो को शीघ्र अतिशीघ्र गिरफ्तार कराकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएं।
पत्र में मंडल के पदाधिकारियों राकेश कुमार अग्रवाल, विजय गोयल जी (भट्टे वाले), प्रमोद गर्ग जी (दीवान मसाले), वीरेंद्र जी सर्राफ (पिल्लू जी), पीयूष मोहन अग्रवाल (बॉबी ट्यूब्स)
राजेश अग्रवाल (पालकी साड़ी), शिव अवतार जी (साड़ी वाले), हिमांशु गुप्ता (मधु नल वाले), राजीव जैन , नितिन आज़ाद ( बंगला स्वीट्स), अनिल वर्मा (सर्राफ), राजकुमार अग्रवाल (बारदाने वाले) आदि के हस्ताक्षर थे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page