ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

अधिवक्ता सहित मीट कारोबारियों के यहां दूसरे दिन भी चल रही है इनकमटैक्स डिपार्टमेंट की रेड

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र की पॉश कॉलोनियों में दूसरे दिन भी इंकमटैक्स डिपार्टमेंट ने अधिवक्ता सहित मीट कारोबारियों के यहां दूसरे दिन भी छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार हापुड़ की पॉश कॉलोनी श्रीनगर में आज सुबह इनकमटैक्स डिपार्टमेंट की टीमों ने टैक्स अधिवक्ता नितिन गर्ग, बुलन्दशहर रोड़, स्वर्ग आश्रम रोड़ व अन्य स्थानों पर छापेमारी कर कागजात व अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार टीम ने बुलन्दशहर रोड़ स्थित मीट कारोबारी हाजी यासीन तोडी वालें के पुराने घर और ऑफिस पर छापेमारी की। । इसके अलावा दाना कारोबारी असलम कुरैशी व शिक्षक दंपत्ति गौरव गुप्ता के घरों पर छापेमारी कर
महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज, लेनदेन रिकॉर्ड और डिजिटल डाटा अपने कब्जे में ले लिया।

मंगलवार को दूसरे दिन भी जांच टीम ने दस्तावेजों की छानबीन जारी रखी। सूत्रों के अनुसार, कुछ बहीखातों में भारी-भरकम लेनदेन के रिकॉर्ड मिले हैं, जिनमें कई करोड़ रुपये के कैश ट्रांजेक्शन दर्ज हैं। कई डिजिटल डिवाइस और पेन ड्राइव भी जब्त की गई हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

दीवाली से पहले आयकर विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से व्यापारियों में भय और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है। छापेमारी की खबर फैलते ही स्थानीय बाजारों में सन्नाटा पसर गया । मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि छापेमारी टैक्स चोरी और काले धन की जांच से जुड़ी है। विभाग को लंबे समय से कुछ व्यवसायिक समूहों के शेल ट्रांजेक्शन और बोगस बिलिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page