News
घर में काम कर रही महिला को कोबरा ने डंसा, मेरठ रैफर

घर में काम कर रही महिला को कोबरा ने डंसा, मेरठ रैफर
, हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव में घर में काम कर रही महिला को कोबरा ने डंस लिया,जिसे गंभीर हालत में मेरठ रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार सिंभावली क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी मनीषा देर रात घर में काम कर रही थी , तभी कमरे के बैड के नीचे से निकले काले रंग के कोबरा ने उसको डस लिया। सांप के डसने से वह बेहोश हो गई। इसको देख पति ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ रेफर कर दिया है।












