ATMS College of Education Menmoms
BabugarhHapurNewsUttar Pradesh

बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से लूटे कुंडल

पैदल जा रही थी महिला, पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

हापुड़। खेत पर काम करने जा रही बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छतनौरा निवासी बुजुर्ग महिला बीरम बती पत्नी सरदार सिंह से बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीडि़ता के पुत्र विकल ने बताया कि उसकी माता रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खेत पर पैदल ही काम करने जा रही थी। किठौर कुचेसर रोड चौपला रोड पर गांव से बाहर निकलते ही पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने वृद्धा को टक्कर मारकर गिरा दिया।

इसके बाद बदमाशों ने छीना छपटी करते हुए वृद्धा के कुंडल लूट लिए। इसके बाद बदमाश किठौर की ओर फरार हो गए।

वृद्धा के शोर मचाने के बाद कुछ ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में वृद्धा के पुत्र ने तहरीर दी है, बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page