बाइकसवार महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

हापुड़।
थाना बाबूगढ क्षेत्र के अन्तर्गत काली नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार एनएच 9 पर शाम को काली नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान संभल जनपद के शाहजहानाबाद निवासी रानी के रूप में हुई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतका और घायल के परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर पूरी जानकारी हो सकेगी।












