ATMS College of Education Menmoms
News

बदमाश नेशनल हाईवें-9 पर पुलिस चौकी के निकट ड्राइवर से मारपीट कर ट्रक लूटकर हुए फरार 

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवें-9 पर बदमाशों ने एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की और ट्रक लूटकर फरार हो गए। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव थवला निवासी फिरोज आलम ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। 24 अगस्त की रात करीब दस बजे वह मुरादाबाद से खाली ट्रक लेकर गुरूग्राम की ओर जा रहा था। जब वह पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-09 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो कुछ बदमाशों ने उसका ट्रक रोक लिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसका ट्रक लूटकर फरार हो गए।

ट्रक लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खगालनी शुरू कर दी। 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page