पालकी समिति ने नवरात्रों पर नौ देवियों को दिया निमंत्रण

आज माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति (पंजी०),
हापुड़ के पदाधिकारियों एवं सेवादारों ने नौ मंदिरों श्री चंडी मंदिर, महामाई मंदिर, भूमि मंदिर, चितौली मंदिर, मंशा देवी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, पथवारी मंदिर, दोयमी मंदिर एवं गोरखनाथ मंदिर में जाकर नौं देवियों को शारदीय नवरात्रि में माँ चंडी महारानी की पालकी यात्रा एवं शोभायात्रा में पधारने का निमंत्रण दिया। साथ ही नौ देवियों से पालकी यात्रा एवं शोभायात्रा को सफलतापूर्वक निकलवाने की कामना की।
इस मौके पर पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविंद्र जिंदल, सहयोगी मंत्री मनु गर्ग, उपमंत्री कुश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष अखिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य, महेश रूहेला, दिपेश वत्स, आकाश जिंदल, निशांत बंसल, वासू गोयल, संदीप सिंहल, दिपांशु जैन, मिरनाल त्यागी, तरूण वर्मा (रिंकू), वंश बंसल, अमित वर्मा, अंकित कौशिक, माधव मित्तल, दिव्यांश मित्तल आदि पदाधिकारीगण एवं सेवादारगण मौजूद रहे।












