fbpx
News

दहेज ना मिलनें से क्षुब्ध सुसरालियों ने विवाहिता और उसकी बेटी को रखा भूखा,विरोध करनें पर मारपीट कर घर से निकाला

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में दहेज न मिलने से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नामपुर नानई निवासी पूनम ने बताया कि 27 अप्रैल 2022 को उसकी शादी दिल्ली के जगतपुरी निवासी गौरव के साथ हुई थी। तभी से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। कराया है। मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने मारपीट के साथ-साथ उसे भूखा-प्यासा रखना शुरू कर दिया। छह माह पहले उसने एक पुत्री का जन्म दिया। लेकिन आरोपियों ने उसकी नवजात पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। मामले में उसने एसपी से शिकायत की।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में महिला थाना में गौरव, विमला, बंटी और महक उर्फ पिक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page