मामूली कहासुनी को लेकर दंबगों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

मामूली कहासुनी को लेकर दंबगों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को दंबगों ने मामूली कहासुनी के बाद दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि घटना 23 मई दोपहर की है। गांव ददेयमी स्थित शिवकुमार शर्मा के नलकूप के पास किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। घटना में एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। जांच में पीड़ित पक्ष की ओर से मोहल्ला पन्नापुरी के अजय कुमार का नाम सामने आया है। वहीं मारपीट करने वाले पक्ष में गांव दोयमी का कृष गौतम, पन्नापुरी अक्षत गोयल और कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार का विराट कौशिक शामिल थे। मामले में एक युवक के खिलाफ शांतिभंग की
कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।











