ATMS College of Education Menmoms
News

कुत्तों का आंतक: कुत्तों ने तीन बच्चों पर हमला कर किया घायल , वीडियो वायरल

कुत्तों का आंतक: कुत्तों ने तीन बच्चों पर हमला कर किया घायल , वीडियो वायरल

हापुड़।

जिलें में दो अलग अलग क्षेत्रों में कुत्तों ने तीन बच्चों पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे लोगों में रोष व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला मजीदपुरा में कुछ बच्चे खाली पड़े प्लाट में खेल रहे थे, तभी एक कुत्तें ने बच्चों पर हमला कर काट लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उधर धौलाना क्षेत्र के गांव लालपुर में रात एक आवारा कुत्ते ने अबूजर(8) पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हापुड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के समय अबूजर पड़ोस के मकान से घर लौट रहा था। कुत्ते के हमले और बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि आवारा कुत्तों के आतंक से वह बेहद परेशान है। उन्होंने मांग की कि आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page