प्रीति पांडेय बनी श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.) की महिला प्रदेशाध्यक्ष

हापुड़। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.)के विस्तार हेतु प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के कार्यालय पर महासभा का आयोजन किया गया जिनमें सर्वसहमति से महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय का चयन किया गया ! महासभा महिला प्रदेश अध्यक्ष जी को चयन पर हार्दिक बधाई! महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय बताया यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
महिला प्रदेश अध्यक्ष महोदया को हार्दिक शुभकामनाएं!
श्री ज्योतिष कर्मकांड महासभा के गौरवपूर्ण विस्तार के इस अवसर पर, महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आपके चयन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपकी विद्वता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से महासभा को नई दिशा प्रदान करेगी। ज्योतिष के प्राचीन ज्ञान और कर्मकांड की परंपरा को मजबूत करते हुए, आप प्रदेश स्तर पर महिला सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
भगवान भास्कर और माता सरस्वती की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आपका कार्यकाल सफलता, समृद्धि और ज्योतिष प्रेमियों के लिए प्रेरणादायी हो।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.)के महासभा में
संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश शास्त्री संगठन मंत्री ऋतिक त्यागी,मनु मिश्रा,हर्ष पाण्डेय,राजनाथ मिश्रा, संदीप अवस्थी, मनोज मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
*श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा( रजि.)*
*(प्रदेश अध्यक्ष)*
*ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय*
*संपर्क सूत्र 9634408321*











