ATMS College of Education Menmoms
News

फ्री राशन की स्कीम ने बढ़ाया राशन डीलरों पर आर्थिक दबाव




हापुड़। शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने मोहितपुरम स्थित लायन्स भवन में प्रशासन द्वारा राशन डीलरों के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर बैठक की। बैठक में पूर्व विधायक गजराज सिंह ने राशन डीलरों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नवंबर तक राशनकार्डधारकों को मुफ्त राशन देने का दंभ भर रही है। लेकिन इसकी सच्चाई ये है कि राशन डीलरों से मुफ्त राशन बांटने के लिए अनाज उठाने से पहले पैसे जमा करवाए जा रहे हैं। राशन डीलरों की स्थिति मरता क्या ना करता वाली हो गई है। सरकार मुफ्त राशन के लिए डीलरों से पैसे जमा करवा रही है लेकिन उसका भुगतान नहीं कर रही है। अगर डीलर पैसे जमा करने में असमर्थता जता रहा है तो उस पर अनुचित दबाव भी बनाया जा रहा है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार राशन डीलरों के पैसों पर मुफ्त अनाज बांट रही है, ऐसे तो राशन डीलर खुद कंगाल हो जाएंगे, जब सरकार मुफ्त राशन बांट रही है तो फिर राशन डीलरों से पैसे किस बात के लिए जा रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि इन सभी बातों से फ्री राशन बांटने के नाम पर घोटाले की बू आ रही है। पूर्व विधायक ने कह कि जिन्होंने लूटने के लिए भगवान को नहीं छोड़ी उनके सामने आम इंसानों की क्या बिसात। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि इस सरकार के शासन में हर वर्ग, हर तबका परेशान है। उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस संगठन राशन डीलरों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएगा और जल्द से जल्द उन्हें उनके पैसे वापस दिलवाने के लिए संघर्ष करेगा। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद जाटव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अरुण चौधरी, शहर उपाध्यक्ष जितेंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, ब्लॉक सचिव उमेश कुमार, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, शहर सचिव गौरव गर्ग, शहर सचिव तारेश्वर त्यागी, शहर सचिव भरत लाल शर्मा, प्रदेश सेवादल संयुक्त सचिव राहुल शर्मा, सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निसार खान, मेहराज अब्बासी, शहर सेवादल सचिव आकाश, नितिन, प्रदेश सेवादल सचिव अंकित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page