हापुड़ में भी दो मिनट के लिए रूकी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

हापुड़ में भी दो मिनट के लिए
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
हापुड़।
पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद सोमवार को हावड़ा से चलकर
आनंद विहार जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार शाम दो मिनट के लिए हापुड़ स्टेशन पर रूकी, जहां रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन का स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के रविवार शाम को पश्चिम बंगाल के संतरागाछी जंक्शन से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद यह ट्रेन सोमवार को शाम 7:45 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई। अमृत भारत एक्सप्रेस का साप्ताहिक संचालन 22 जनवरी से शुरू होगा।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को यह ट्रेन हावड़ा से चलकर रात्रि 0:13 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद गजरौला के लिए रवाना होगी। इसी तरह, प्रत्येक शनिवार को यह ट्रेन आनंद विहार से संचालित होगी और सुबह 6:44 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आकर दो मिनट के ठहराव के बाद गजरौला की ओर बढ़ेगी।












