फैक्ट्री मालिक ने चोरी करते रंगे हाथ तीन चोरों को पकड़ा, कार और समरसेबिल बरामद

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव स्थित फैक्ट्री से मालिक ने तीन चोरों को रंगे हाथ पकड़ चोरी का समरसेबिल व कार बरामद की।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के ग्राम देहरा स्थित एक नवनिर्मित फैक्ट्री में 25 जनवरी को सिराजुद्दीन अपने साथियों साजिद और दिलशाद के साथ फैक्ट्री पर पहुंचे थे। उन्होंने तीन व्यक्तियों को चोरी करते हुए देखा और तत्काल पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक समरसेबिल तिरूपति, लगभग 40 फीट लंबा सफेद रंग का पाइप और वैगनआर कार बरामद की गई है।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हेमंत , बब्लू उर्फ बबलू और सचिन कुमार निवासी हसनपुर लोढ़ा, थाना धौलाना है।
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












