फेमस यूट्यूबर ने की अपनी मां से मारपीट, वीडियो वायरल , मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप

फेमस यूट्यूबर ने की अपनी मां से मारपीट, वीडियो वायरल
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी फेमस यूट्यूबर की मां ने अपनी बेटी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
एक मौहल्ले निवासी महिला ने प्लॉट में एवं मकान के विवाद को लेकर यूट्यूब वंशिका पर गालीगलौच व मारपीट करने के आरोपलगाए हैं। वही वंशिका की मां ने आरोप लगाया है कि वंशिका का मैनेजर हिमांशु इस सारे विवाद की जड़ है और उसी ने वंशिका को भड़का कर यह सब करवाया है साथ ही वंशिका की मां ने हापुड कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाई है कि वंशिका व उसका मैनेजर हिमांशु व यश नाम के एक युवक ने उन्हें प्लॉट पर मकान उनके नाम ने करने पर जान से मारने की धमकी दी है वही इस पूरे प्रकरण में यूट्यूबर वंशिका ने कोई भी बात मीडिया के सामने रखने से स्पष्ट मना कर दिया है।












