फीस जमा न करने पर मासूम बच्चें की पिटाई,थानें में दी तहरीर

फीस जमा न करने पर मासूम बच्चें की पिटाई,थानें में दी तहरीर
फीस जमा न करने पर मासूम बच्चें की पिटाई,थानें में दी तहरीर
NBT न्यूज, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक स्कूल में फीस जमा ना करने पर एक छात्र की बेहरमी से पिटाई का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के तीन बच्चे किड्स कैसल पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं।
पीड़ित पिता के मुताबिक उनके घर के तीनों बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं। बड़ी बेटी 9वीं कक्षा में और अंकुश 6वीं कक्षा में पढ़ता है। पिछले महीने ही बड़ी बेटी की करीब 12 हजार रुपये फीस जमा की गई थी। मगर आर्थिक तंगी के चलते बेटे की फीस जमा करने में देरी हो गई।
आरोप है कि इसी बात से नाराज स्कूल स्टाफ ने मासूम अंकुश को कक्षा में बुलाकर डंडों से पीटा। इस मारपीट से बच्चा बुरी तरह डर गया और रोते हुए घर पहुंचा।
पीड़ित पिता ने बेटे की हालत देख तुरंत पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने थाना बाबूगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें स्कूल प्रबंधन और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।












