M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

रेप मामलें में फैसला ना करनें पर पीड़िता के पिता को टक्कर मार कर किया घायल

रेप मामलें में फैसला ना करनें पर पीड़िता के पिता को टक्कर मार कर किया घायल

हापुड़

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड स्थित ग्रीन वैली के पास दुष्कर्म के मामले में फैसला न करने को लेकर बाइक सवार दो लोगों ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। कोर्ट के आदेश पर थाना कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

jmc

एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किया था। इसमें आरोपी जेल भी गया था। इसका मुकदमा न्याायालय में विचाराधीन है। वर्ष 2022 को आरोपी संदीप से पीडि़ता के पुत्र को फोन कर दुष्कर्म के मुकदमे में फैसला करने का दवाब बनाया और विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। 20 मई 2023 को पीडि़ता का पति साइकिल से ड्यूटी जा रहा था। बुलंदशहर रोड स्थित ग्रीन वैली के पास जान से मारने की नियत से बाइक सवार संदीप व अन्य एक व्यक्ति ने उसके पति को टक्कर मार दी। इसकी शिकायत पीडि़ता ने कोतवाली व एसपी से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीडि़ता ने न्यायालय के गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संदीप व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page