M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रूचि गर्ग से की जनसंख्या फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने मुलाकात,दो बच्चों के कानून पर की वार्ता


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री व जनसंख्या समाधान फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष रूचि गर्ग के हापुड़ आगमन पर फाउंडेशन की पदाधिकारियों ने मुलाकात कर दो बच्चों के कानून पारित करवानें पर चर्चा की।
जानकारी के अनुसार बुद्धवार को
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग शिवपुरी में अपने परिवार में आई ,तो उनसे भाजपा कार्यकर्ता व जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की मेरठ मंडल अध्यक्ष ज्योति सक्सेना ,जिला अध्यक्ष ईश्वर कुमारी सिसोदिया व उपाध्यक्ष संगीता मित्तल ने भेंट वार्ता की ।
रुचि गर्ग जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. वार्ता के दौरान उन्होंने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की आगामी गतिविधियों से अवगत कराया व साकार करने के लिए रूपरेखा भी तैयार की ।
भाजपा नेत्री रूचि गर्ग ने कहा कि सभी को मिलकर दो बच्चों के कानून पारित करवानें के लिए मेहनत करनी चाहिए। यह कानून देश व जनहित में हैं।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page