पत्नी को मोबाइल पर पति को दी जान से मारने की धमकी, सदमें से पति अस्पताल में भर्ती

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक अज्ञात बदमाश ने पत्नी के फोन पर पति को जान से मारने की धमकी दी। जिसे सुनकर पति की तबीयत बिगड़ी गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बुलंदशहर के स्याना निवासी अंजू चौहान ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर के पास मौजूद थीं। तभी उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। आरोप है कि फोन उठाते ही कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके पति अनुज को जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी ने फोन पर चेतावनी देते हुए कहा, “अपने पति को समझा देना वरना वह बचेगा नहीं।” अंजू ने जब इस धमकी और गाली-गलौज की जानकारी अपने पति अनुज को दी, तो वह गहरे सदमे में चले गए। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











