ATMS College of Education Menmoms
News

प्राधिकरण में सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं के कार्य आवंटित


हापुड़।
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव ने सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं के कार्य आवंटित कर दिए हैं।

एचपीडीए के सचिव पीके सिंह ने बताया कि भगवान सिंह बिष्ट, सहायक अभियंता, अवर अभियंता जितेंद्र नाथ दूबे और अजय कुमार सिंघल के कार्य आवंटित कर दिए गए हैं। सहायक अभियंता भगवान सिंह बिष्ट को गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र के प्रवर्तन का प्रभारी अधिकारी और सिविल का अभियंत्रण कार्य सौंपा गया है।

अवर अभियंता पीयूष कुमार जैन को गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र एनएच के दक्षिण का क्षेत्र का प्रवर्तन/शमन, सुभाष नाथ दूबे को पिलखुवा जोन-1 एनएच के उत्तर का क्षेत्र का प्रवर्तन/शमन, जीतेंद्र नाथ दूबे को हापुड़ जोन-1 के बुलंदशहर रोड और गढ़ रोड के मध्य का क्षेत्र का प्रवर्तन/शमन, अजय कुमार सिंझाल को पिलखुवा जोन-2 के एनएच के दक्षिण का क्षेत्र का अभियंत्रण कार्य दिया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page