सर्विस सैंटर में चोरी का खुलासा , कर्मचारी सहित चार चोर गिरफ्तार ,माल बरामद

सर्विस सैंटर में चोरी का खुलासा , कर्मचारी सहित चार चोर गिरफ्तार ,माल बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक सर्विस सैंटर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया और चोरी का माल बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के ओम साई मोटर्स में
चोरो ने एक सप्ताह पूर्व रात्रि में घुसकर सामान चोरी कर फरार हो गए थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए चार चोरों
हापुड़ निवासी मोईन ,वसीम खां ,
सुमित व साहिल को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि चोरों के कब्जे से चोरी की आठ बैटरी, ट्रक के चार टायर रिम सहित, रिम, बोल्ट खोलने वाली एक मशीन व बोलेरो पिकअप बरामद की है।












