ATMS College of Education Menmoms
News

प्राधिकरण कर्मचारी के घर में घुसकर चोरों ने की लाखों रूपए की नगदी व जेवरात चोरी

प्राधिकरण कर्मचारी के घर में घुसकर चोरों ने की लाखों रूपए की नगदी व जेवरात चोरी

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में चोरों ने नोएडा प्राधिकरण में तैनात एक ड्राइवर के घर में घुसकर लाखों रूपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर गली नंबर तीन निवासी पवन कुमार पाल ने बताया कि वह नोएडा अथारिटी में एसीपी की कार पर चालक है। उसका छोटा भाई देवेंद्र कु‌मार पाल रेलवे
विभाग में मुरादाबाद में तैनात है। दोनों अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। शनिवार की वह और उसका, भाई अपनी-अपनी ड्यूटी पर थे। घर में उसकी पत्नी अंजू रानी, पुत्र प्रियांशु, पुत्री तनु, भाई की पत्नी बबीता, भतीजी जैसी पाल, पल्लवी पाल व हीं पाल घर पर मौजूद थी। देर रात दो चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस आए और सेफ व अन्य स्थानों पर रखे सामान को निकाल कर इधर उधर फैला दिया।
उन्होंने बताया कि चोर घर में रखे करीब पांच लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण, बीस हजार रुपये चोरी कर लिए। इसी बीच पीड़ित की पत्नी अंजू की आंख खुल गई। वह बाहर आई तो दो चोर उसके धक्का देकर फरार हो गए। धक्का लगने से वह गिर गई। पीड़िता ने शोर मचाया तो अन्य परिजन व आसपास के लोग उठ गए।

थाना हापुड़ देहात प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page