ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

प्राइवेट कृषि दुकानों की अनियमितताओं पर गंभीर पर भाकियू नेता ने लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग

हापुड़।

जनपद हापुड़ के किसानों द्वारा कृषि विभाग को युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश एकलव्य सिंह सहारा ने एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में तेजी से खुल रही प्राइवेट कृषि दुकानों की अनियमितताओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने बताया कि कई दुकानों पर अमानक बीज, मिलावटी दवाइयाँ तथा यूरिया के साथ जबरन नैनो उर्वरक लेने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे कृषि लागत बढ़ने के साथ-साथ फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।

किसानों ने बताया कि इस बार डीएपी और यूरिया की समय पर उपलब्धता न होने से उन्हें लंबी लाइनों में लगना पड़ा, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हुआ। वहीं बंदगोभी की फसल में भारी नुकसान का उदाहरण सामने आया है, जहाँ सभी दवाइयों के प्रयोग के बावजूद किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिला।

किसानों ने जिला कृषि अधिकारी से अनुरोध किया कि क्षेत्र में पुनः छापेमारी एवं निरीक्षण अभियान चलाया जाए, ताकि अमानक सामग्री की बिक्री रोकी जा सके और दुकानदारों द्वारा जबरन टैगिंग या अनावश्यक सामग्री दिए जाने जैसी अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई हो सके।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार मानक एवं प्रमाणित बीज और दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँ तथा दोबारा दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए जाएँ। इस दौरान डॉ मतलूब शेखर चौधरी सूरजवीर सिंह विनोद धारीवाल मनिंदर मसंद आदि रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page