HapurNewsUttar Pradesh
प्रशासन ने गंगा में मोटर बोट संचालन पर लगाई रोक

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट गंगा के गहरे जल को देखते हुए एसडीएम ने गंगा में मोटर बोट और अन्य नावों के संचालन पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि जलस्तर में गिरावट तो आ रही है। लेकिन गंगा में फिलहाल गहरा जल है। येलो अलर्ट के ऊपर है। जिसके चलते नावों का संचालन यात्रियों की जान के लिए खतरा साबित हो सकता है। प्रशासन ने कहा है कि जब तक गंगा का जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक किसी भी नाव को संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।












