प्रयोगों को आसानी से सीखने के लिए एक सहायक लघु पुस्तिका स्टूडेंट्स को निःशुल्क की वितरित

प्रयोगों को आसानी से सीखने के लिए एक सहायक लघु पुस्तिका स्टूडेंट्स को निःशुल्क की वितरित
हापुड़।
इण्टर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता ने
भौतिक विज्ञान के अंतर्गत प्रयोगों को आसानी से सीखने के लिए एक सहायक लघु पुस्तिका निःशुल्क स्टूडेंट्स को वितरित की।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
दीवान इण्टर कॉलेज हापुड़ में एस एस के इण्टर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ अजय कुमार मित्तल ने कक्षा ग्याहर व इंटर कॉलेज के विज्ञान वर्ग के छात्रों को भौतिक विज्ञान के अंतर्गत प्रयोगों को आसानी से सीखने के लिए एक एक सहायक लघु पुस्तिका निःशुल्क वितरित की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि ऐसे शिक्षक वास्तविक अर्थों में सच्चे शिल्पी होते हैं जो निस्वार्थ भाव से शिक्षा की अलख जगाए रखते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डॉ ऋषिपाल सिंह, प्रवक्ता डॉ संजीव कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।












