ATMS College of Education Menmoms
News

चावल व्यापारी के हरियाणा के व्यापारी ने हड़पे 52 लाख रुपये , एफआईआर दर्ज

चावल का बकाया 52 लाख रुपये मांगने पर जिंदा जलाने की दी धमकी

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्काबाग निवासी व्यापारी को कुछ लोगों पर चावल का बकाया 52 लाख रुपये मांगने पर जिंदा जलाने की धमकी और पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। व्यापारी ने बताया कि उनकी फर्म में वह और उनके भाई पार्टनर हैं। चावल कारोबार के दलाल सतपाल गुप्ता निवासी कुरुक्षेत्र ने बीआर एग्रो फूड फर्म के मालिक राजेश मित्तल, उनके भाई गणेश मित्तल व उनके पुत्र अभिषेक गुप्ता निवासी तरावड़ी करनाल हरियाणा को लगभग 70 लाख रुपये का चावल जीएसटी बिलों के द्वारा बेचा था। आरोपियों ने 15 दिन में उनका भुगतान करने का वादा किया था। इसके बाद उन्हें आठ लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोपियों ने विभिन्न तारीखों में उन्हें दस लाख रुपये का भुगतान और किया था। बाकी रुपये का भुगतान न करने पर उन्होंने सख्ती से तकादा किया था। इस पर आरोपियों ने दस लाख रुपये का चेक उन्हें दिया था, जिसका भुगतान नहीं हुआ था। आरोपियों के बुलावे पर वह व उनकी पत्नी रुपये लेने के लिए करनाल पहुंचे थे। आरोपियों ने बताया कि मिल से आठ किलोमीटर दूर गणेश की पत्नी तारा गुप्ता रुपये लेकर खड़ी है। यहां पहुंचने पर तारा गुप्ता ने फोन कर आरोपी पति गणेश व राजेश को भी बुला लिया था। इस दौरान आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ भी की थी। आरोपी तारा गुप्ता ने उन्हें पेट्रोल की केन देकर उन्हें आत्मदाह करने के लिए प्रेरित किया था। इस पर उन्होंने पेट्रोल अपने ऊपर छिड़क लिया था। आंखों में पेट्रोल गिरने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page