मकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ स्वाहा

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक मौहल्ले स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह आग लग गई। जिससे पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बावजूद फायरबिग्रेड की गाड़ी आग पर काबू पाने के बाद घटनास्थल पर पहुंची।
गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद नानपुर निवासी रीना ने बताया कि मंगलवार सुबह घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में भगदड़ मच गई।
रीना ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बाल्टियों और समरसेबल पंप का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही नानपुर चौकी प्रभारी सुमित मलिक की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम सूचना देने के करीब 45 मिनट बाद पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था।
पड़ोसी कपिल कुमार ने बताया कि आग में एक लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।












