ATMS College of Education Menmoms
News

प्रतिबंधित पिटबुल खूंखार डॉगी ने घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को हमला कर किया घायल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

प्रतिबंधित पिटबुल खूंखार डॉगी ने घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को हमला कर किया घायल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चों पर प्रतिबंधित पिटबुल खूंखार डॉगी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार हापुड़ की
नवज्योति कॉलोनी निवासी व व्यापारी सुधांशु अग्रवाल का बेटा सारांश (8) अपने दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था। जब वह एक घर के पास साइकिल से उतरे, तभी घर के अंदर से पिटबुल नस्ल का कुत्ता बाहर आया और अचानक हमला कर दिया। बाकी बच्चे तो साइकिल से भाग गए, लेकिन सारांश वहीं खड़ा रह गया और कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार दिया।
इस हमले में बच्चे के शरीर के कई अंग बुरी तरह से घायल हो गए, और कुत्ते ने उसके गुप्तांगों पर भी हमला किया। घटना के दौरान बच्चे को कुत्ते से बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन कुत्ता बच्चे को छोड़ने को तैयार नहीं था। बाद में बड़ी मुश्किल से कुत्ते को पकड़ मालिक अंदर ले गया,बाद में कुत्ते ने फिर बाहर आकर एक बच्ची पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page