ATMS College of Education Menmoms
News

गैस एजेंसी पर काम करने वाली युवती को सिपाही कर रहा है परेशान,विरोध करनें पर दी गोली मारनें की धमकी, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र की पुलिस लाईन में तैनात एक सिपाही पर गैंस एजेंसी पर काम करने वाली युवती ने छेड़छाड़ व जबरन बात करनें व गोली मारनें की धमकी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के एक मौहल्ला निवासी युवती नगर की एक गैंस एजेंसी पर काम करती है। थानें में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने कहा कि आठ माह पूर्व वह असौड़ा में एक गैंस एजेंसी पर नौकरी करती थी, तभी वहां हापुड़ पुलिस लाईन में तैनात एक सिपाही मनीष आया और गैस सिलेंडर लेने की बात कर उसने उनका मोबाइल नंबर पता कर लिया। इसके बाद सिपाही रोज उसे फोन कर अश्लील बात करके परेशान करने लगा । जिसकी शिकायत कोतवाली में की। बाद में सिपाही ने माफी मांगकर मामला समाप्त करवा दिया था और उसमें भी एजेंसी से नौकरी छोड़ दी थी और दूसरी जगह कर ली।

दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने कहा कि 18 मार्च को वह नौकरी के लिए गैस एजेंसी पर जा रही थी, तभी सिपाही फिर से रास्ते में आकर उसे परेशान व अश्लील हरकतें करनें लगा,जिसका विरोध करने पर सिपाही ने उसे गोली मारनें की धमकी दी और शिकायत करने पर आत्महत्या की चेतावनी दी।पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page