fbpx
News

पेड़ पर चढ़ा दिखा तेंदुआ का शावक,शोर मचाने पर खेतों में भागा

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक तेंदुआ का शावक पेड़ पर चढ़े हुए दिखाई दिया। कुत्तों के झुंड के शोर मचाने पर वह खेतों में कूद भाग गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाकर शावक की तलाश की, परन्तु वह पकड़ में नहीं आ सका।

जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव देवली में कुछ किसान मंगलवार सुबह खेतों पर जा रहे थे, तभी उन्हें एक पेड़ के नीचे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी,जैसे ही उनकी निगाह पेड़ के ऊपर पड़ी,तो उन्होंने पेड़ पर तेंदुआ के शावक को देखा,तो उनके होश उड़ गए।

ग्रामीणों ने दावा किया कि शावक और कुत्तों के झुंड में छीना झपटी हुई और शावक खेतों में घुसकर भाग गया। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौकें पर पहुंच सर्च अभियान चलाया, परन्तु शावक कहीं नहीं मिल सका।

गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्रीय वन अधिकारी करन सिंह ने बताया कि टीम ने पूरी तरह से क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, परन्तु उन्हें कहीं भी तेंदुआ के शावक के पंजे के निशान नहीं मिल सकें।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page