fbpx
News

पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू की पुण्यतिथि मनाई ,अर्पित किए श्रद्धासुमन

हापुड़(अनूप सिन्हा)।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित श्री जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि कोरोना महामारी के नियमो का पालन करकर श्रद्धासुमन अर्पित करके युवा कांग्रेस के प्रदेश को-कोर्डिनेटर डॉ.ललित शर्मा व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों पर मनाई गई।

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश को-कोर्डिनेटर व सहारनपुर प्रभारी डॉ.ललित शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर-लाल नेहरू ने भी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की शपथ लेने के पश्चात ही भारत को एक ख़ुशहाल,ताकतवर और एक आधुनिक युग की तरफ़ ले जाने का कार्य आरंभ कर दिया था!आप देख रहे होंगे उनकी दूरगामी सोच के कारण ही आज इस कोरोना नामक महामारी में उनके द्वारा स्थापित किए गए अस्पताल, विभिन्न संस्थानों की मदद से ही हमारा देश कोरोना नामक महामारी से लड़ पा रहाँ हैं! कोई कितना भी कहे लेकिन पंडित नेहरू जी का भारत देश के प्रति योगदान को कभी भी भुलाया व मिटाया नही जा सकता है!
श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में जिला कांग्रेसी कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती राधिका कैम शर्मा,नितिन चौधरी,मुस्तकीम अल्वी,कार्तिक शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page