ATMS College of Education Menmoms
News

पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण करवायेंगे कांग्रेसी

जल्द होगा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा का कायाकल्प, 19 वर्षों से बदहाल अवस्था में विराजमान है राजीव गांधी जी की प्रतिमा – कांग्रेस.

हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा की बदहाली को लेकर मंगलवार को शहर कांग्रेस जनों का गुस्सा फूट पड़ा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया हैं कि मंगलवार को शहर कांग्रेस जन राजीव गांधी की प्रतिमा पर जयंती मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। जहां राजीव गांधी की प्रतिमा पर जमा गंदगी और प्रतिमा स्थल पर एकत्रित बारिश का गंदा पानी देखकर कांग्रेसियों का गुस्से का पारा हाई हो गया। तद उपरांत राजीव गांधी की प्रतिमा और प्रतिमा स्थल की बदहाली को लेकर कांग्रेस जनों ने आपसी सहयोग से राजीव प्रतिमा का पुनः जीर्णोद्वार कर सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया हैं। उन्होंने कहा हैं कि राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल की बदहाली से कांग्रेस जन काफी आहत हुए हैं। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर बढ़िया किस्म का सफेद पत्थर और स्टील की रैलिंग व गुंबद लगवाकर प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। साथ ही अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा पर भी फैंसी सोलर लाइट लगवाकर प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। अभिषेक गोयल ने बताया हैं कि उन्होंने कई बार नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, एसडीएम, एडीएम और यहां तक कि मंगल दिवस पर जिलाधिकारी से मिलकर राजीव गांधी सहित पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण कराने का अनुरोध किया था। लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ। अंत में जाकर कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी जी की प्रतिमा का जीर्णोद्वार कर स्वयं ही सौंदर्यीकरण कराने का बीड़ा उठाया हैं। अभिषेक गोयल ने कहा है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी प्रशासन व संबंधित अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थल पर भी कोई साफ सफाई का कार्य नहीं कराया और हद तो तब हो गई जब कांग्रेस जन अपने नेता आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 80 वीं जयंती को मनाने के लिए राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुंचे थे। पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा हैं कि कांग्रेस जन खुद ही राजीव गांधी की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू कराएंगे। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस जनों से वित्तीय सहयोग करने का अनुरोध किया हैं और सभी के आपसी सहयोग से दोनों महापुरुषों की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करने का दृढ़ संकल्प लिया हैं। उन्होंने कहा हैं कि 19 वर्षों से बदहाल अवस्था में टैगोर पब्लिक स्कूल के निकट पार्क में विराजमान है राजीव गांधी जी की प्रतिमा। अब जल्द ही राजीव गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के प्रतिमा स्थल का पूरी तरह से कायाकल्प होगा। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि कांग्रेस जन दोनों प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण के लिए अपनी इच्छानुसार सहयोग कर सकते हैं। कांग्रेस के हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी थोड़ा सा सहयोग इस कार्य में कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा और उनकी भागीदारी तय करेगा। कांग्रेसियों ने इसके लिए आपसी सहयोग से फंड जुटाना भी शुरू कर दिया हैं। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने ये भी बताया हैं कि राजीव गांधी प्रतिमा का अनावरण सन 14 सितंबर 2005 को तत्कलालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सलमान खुर्शीद साहब के द्वारा किया गया था और उस दौरान प्रमोद तिवारी जी (उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता) को राजीव गांधी जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था और सुरेंद्र प्रकाश गोयल जी उस समय लोकसभा सांसद हुआ करते थे। इस दौरान पूर्व जिलाधक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, रामप्रसाद जाटव, अमित सैनी, अमरनाथ प्रधान जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया, मनसबी, जितेन्द्र सिंह, गौरव गर्ग,जितेंद्र अग्रवाल, विक्की शर्मा, मदन शर्मा, भरतलाल शर्मा, कुसुमलता, सचिन कुमार, धर्मेंद्र कश्यप, सुबोध शास्त्री, गुलफाम कुरैशी आदि कांग्रेसी पदाधिकारीगण मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page