M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पूर्व पीएम पं. नेहरू की पुण्य तिथि पर कांगे सियों ने किया याद

हापुड़(अमित मुन्ना)।

हिंदुस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन आज दिनाँक 27 मई 2021 पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर हापुड कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी के आवास,कार्यालय पर कोविड की गाइडलाइंस का पालन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नमन किया
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉक्टर शोयब ने कहा अंग्रेजी शासन की लूट के बाद तमाम संकटों से जूझ रहे आजाद भारत के सामने मजबूती से खड़े होने की एक बड़ी चुनौती थी। हर हिंदुस्तानी के मन में जहां एक तरफ आजादी को लेकर उल्लास था, वहीं भारत के भविष्य को लेकर ऊहापोह भी थी।

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने अपने सहयोगियों, तमाम विषयों के विशेषज्ञों एवं करोड़ों भारतीयों के साथ मिलकर आजादी के बाद भारत के सामने खड़ी चुनौतियों से निपटने की राह को आसान बनाया। जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा
आईआईटी, एम्स, बीमारियों व महामारियों से निपटने के लिए टीकाकरण, परमाणु ऊर्जा, स्टील प्लांट्स, इलेक्ट्रानिकी, आई आई एम जैसे तमाम संस्थानों एवं क्षेत्रों को विकसित करने के लिए देश के संसाधनों का इस्तेमाल करके पंडित नेहरू जी ने देश में विज्ञान, उद्योग, कुशल मानव संसाधन एवं विकास की एक मजबूत नींव रखी।

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी कहा करते थे कि, "संकट एवं गतिरोध जब आते हैं, तो वो हमें सोचने को मजबूर करते हैं।" आजादी के बाद के भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने एक ऐसा वातावरण विकसित करने का प्रयास किया जहां सोच पर पहरा न हो और जहां लोगों एवं देश के संसाधनों की क्षमता का अधिकतम इस्तेमाल एक मजबूत एवं टिकाऊ ढांचे को खड़ा करने में किया जाए हम सब उनको सादर नमन करते है
इस मौके पर अंकुर त्यागी,लाल सिंह विश्वकर्मा, आकाश त्यागी,मुस्तकीम अली,गौरव त्यागी,नानकचन्द आदि मौजूद रहे।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page