पीर के अंदर मिला व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में सोमवार को एक पीर परिसर में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ठंडी सड़क पर स्थित प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर के समीप बने एक पीर के अंदर व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गढ़ के मोहल्ला मिर्धापाड़ा निवासी इस्तकार (40) के रूप में हुई। शव की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर शोक का माहौल छा गया।
मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को बताया कि इस्तकार लंबे समय से अत्यधिक शराब का सेवन करता था, जिसके कारण उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी। परिजनों के अनुसार, वह कई बार देर रात तक घर नहीं लौटता था। आशंका जताई जा रही है कि वह शराब के नशे की हालत में ही पीर के अंदर पहुंच गया होगा।












