स्कूल जाते समय छात्रा का अपहरण कर रेप का प्रयास ,एफआईआर दर्ज

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा का अपहरण कर, दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह चुंगल से छूटकर भागी छात्रा ने आप बीती सुनाई। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री गांव दस्तोई रोड स्थित इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। गांव का ही रहने वाला एक युवक काफी समय से उसकी पुत्री पर गंदी नजर रखता आ रहा है। स्कूल आते- जाते वक्त आरोपी आए दिन पुत्री का पीछा कर छेड़छाड़ करता है। दस नवंबर को पुत्री घर से स्कूल जा रही थी। बाइक पर सवार होकर आरोपी पुत्री का पीछा करने लगा । सुनसान इलाके में आरोपी ने पुत्री को रोककर अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोपी ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता का प्रयास किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।













19 Comments