News
सरस्वती मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर की आत्महत्या

सरस्वती मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर की आत्महत्या
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक सरस्वती मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने बुधवार रात में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार
सरस्वती अस्पताल में तैनात डॉक्टर विक्रांत सिंह राघव उर्फ निक्की बुधवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। घटना के समय चिकित्सक अकेले थे।
जब परिजन घर लौटे , तो चिकित्सक खून से लथपथ थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।












