News
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो गौकश घायल, तंमचें व बाईक बरामद

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो गौकश घायल, तंमचें व बाईक बरामद
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाइकसवार दो गौकशो को मुठभेड़ में गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे तंमचें,बाईक व उपकरण बरामद किए।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइकसवार गौकशो को मुठभेड़ में गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मेरठ के किठौर निवासी इस्लामुद्दीन व मेरठ निवासी आजाद उर्फ एजाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 48 केस दर्ज हैं।












