पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाते रहे बदमाश ,बोला – साहब गलती हो गई

हापुड़ ।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम दौरान पलवाडा-नानई के पास तैनात थी और चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार संदिग्ध आते नजर आए तो उन्हें रोकने का इशारा किया, इस दौरान वह भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो खुद को घिरता देखें बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। वहीं तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने के बाद घायल बदमाश हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया और ‘बोला साहब गलती हो गई।’
गढ़ सर्किल के सीओ वरुण मिश्रा के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम महताब और जैद बताया है। उन्होंने कहा 30 अगस्त को नगंलाबढ़ में गोकशी की वारदात में ये आरोपी शामिल थे। पुलिस ने इनके पास से तमंचा, बाइक, गोकशी के उपकरण और एक गोवंश बरामद किया है। फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है।












