पुलिस ने मुठभेड़ में दो गौतस्करों को गोली मारी, घायलों सहित चार बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने मुठभेड़ में दो गौतस्करों को गोली मारी, घायलों सहित चार बदमाश गिरफ्तार
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में दो गौकशों को गोली मार दी। जिससे पुलिस ने दो घायलों सहित चार गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि देर पलवाड़ा रोड से बागड़पुर की ओर गश्त के दौरान नेहनीद तिराहे के पास चक रोड पर एक सफेद स्कॉर्पियो खड़ी मिली, जिसकी लाइटें जल रही थीं। वाहन के पास कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे।
पुलिस ने करीब जाकर देखा तो चार व्यक्ति एक गोवंश को गिराकर गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों की पहचान बबलू पुत्र जमील कुरैशी (निवासी थावला, थाना बिलारी, मुरादाबाद) और शहजाद पुत्र इरशाद (निवासी अजीतपुर, थाना सिविल लाइन, रामपुर) के रूप में की। गिरफ्तार किए गए अन्य दो आरोपियों के नाम तौफीक पुत्र मुबसर अली (निवासी इंद्री, थाना मोठ, रामपुर) और सुरजीत पुत्र भीमसेन यादव (निवासी नगला जानी, थाना मुढ़ा पांडे, मुरादाबाद) हैं।
आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे , स्कॉर्पियो कार और उपकरण बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शहजाद पर दो दर्जन से अधिक, बबलू पर तीन दर्जन से अधिक और तौफीक व सुरजीत पर एक-एक दर्जन मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं।












