पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली मारकर घायलावस्था में किया गिरफ्तार, तंमचा बरामद


हापुड़ । थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की चेकिंग के दौरान गोकश बदमाश से हुई मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचे मय जिंदा/खोखा कारतूस व एक बाइक बरामद की।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम इरफान उर्फ अलकान पुत्र रहीसूद्दीन कुरैशी उर्फ छोटे निवासी ग्राम दौताई थाना गढमुक्तेश्वर बताया है। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी/गौकश है जो थाना गढ़मुक्तेश्वर पर पंजीकृत मु0अ0स0 582/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश इरफान उर्फ अलकान के विरुद्ध गौकशी, चोरी, आदि अपराधों के आधे दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।












