पुलिस चौकी के निकट: लड़की की सूचना पर पुलिस ने मकान में की छापेमारी, बरामद, बचाने की चक्कर में चाकू से मामूली रूप से घायल हुआ युवक

पुलिस चौकी के निकट: लड़की की सूचना पर पुलिस ने मकान में की छापेमारी, बरामद, बचाने की चक्कर में चाकू से मामूली रूप से घायल हुआ युवक
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मकान में एक लड़की की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर युवती को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच आरोपी ने चाकू से आत्म हत्या का प्रयास किया,जिसे बचाने के चक्कर में एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले में पूछताछ व जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मेरठ रोड़ स्थित आवास विकास कालोनी में एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी,कि उनकी बेटी को जबरन मकान में बंद कर रखा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मकान में छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इस बीच आरोपी अपने आपको चाकू मारने की कोशिश करने लगा, तभी एक अन्य युवक ने उससे चाकू छीन लिया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया।
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि मामले में पूछताछ चल रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।












