M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पीसीएस की तैयारी कर रही युवती से शादी के नाम पर रेप,विरोध करनें पर मारपीट कर किया घायल

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से शादी के नाम पर प्रेमजाल में फंसाकर रेप किया। आरोपी से शादी की बात करनें गए परिजनों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।‌

पीड़िता ने बताया कि वह पीसीएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी। वर्ष 2020 में कोचिंग सेंटर पर साथ में पढ़ने वाली एक युवती के भाई से उसका परिचय हुआ। युवक ने उससे बातचीत करना शुरू कर दिया, जिसके चलते दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। दो साल पहले आरोपी उसे ब्रजघाट स्थित एक धर्मशाला में ले गया. जहां शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। जिसके बाद दो साल तक आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद यह अपने भाई को साथ लेकर आरोपी के घर गई, जहां शादी के लिए कहने पर आरोपी और उसकी दो बहनों ने उनके साथ अभद्रता को विरोध करने पर आरोपी और उसकी बहनों ने पिटाई कर उसे और उसके भाई को घायल कर दिया। वहीं जान से मारने की धमकी देकर अपने घर से भगा दिया। पीड़िता ने आरोपी और उसकी बहनों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया है कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page