M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेस नेता ने की ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आक्रोश, कांग्रेस नेता का फूंका पुतला

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हापुड़। शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता का पुतला फूंका और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा हैं। ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा हैं कि पिछले कुछ दिनों से ब्राह्मण समाज को निशाना बनाकर कुछ राजनीतिक लोग लगातार आपत्तिजनक, अनर्गल टिप्पणियां समाज के खिलाफ कर रहे हैं। जिससे समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। ये लोग तुच्छ राजनीतिक हितों को साधने के लिए सर्व समाज के मन में ब्राह्मणों के प्रति द्वेष फैलाने का काम कर रहे हैं। इन लोगों की टिप्पणियों से जहां ब्राह्मण समाज आहत ना सिर्फ आहत है बल्कि इनके बयानों ने ब्राह्मणों के द्वारा समाज के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को भी शून्य ठहरा दिया है। ब्राह्मण समाज के विरुद्ध प्रायोजित तरीके से अपराध, उत्पीड़न बढ़ा है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

  1. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं, उनके बयान के बाद पवित्र ग्रंथ रामचरित मानस की प्रतियां जलाई गईं। इसके बाद उन्होंने संपूर्ण ब्राह्मण समाज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग मेरी टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं उन्हें डर है कि उनका धंधा अंधेरे में चला जाएगा। ये नितांत ही अपमानजनक और निंदनीय है।
  2. कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमरोहा निवासी शमीम अय्यूब ने फेसबुक पर ब्राह्मणों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। शमीम अय्यूब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्राह्मण समाज के लिए अशोभनीय टिप्पणी की है जिससे समाज में काफी रोष है। (फोटो संलग्न)
  3. जौनपुर में कल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र त्रिपाठी पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें वो बाल-बाल बच गए। राजेंद्र त्रिपाठी परिवार के साथ मिर्जापुर से लौट रहे थे। हमलावरों ने राजेंद्र त्रिपाठी के साथ मौजूद उनके गनर से असलहा छीनने की भी कोशिश की। जब वो रिपोर्ट लिखवाने गए तो वहां मौजूद चौकी इंचार्ज ने मामला रफा दफा करने का दबाव बनाते हुए कहा कि हमलावर बीजेपी के नेता लोग हैं।
  4. कानपुर में ब्राह्मण परिवार सरकारी अत्याचार का निशाना बना। एक महिला और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। प्रशासन खड़ा देखता रहा। ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त परिवार को ब्राह्मण होने की सजा मिली।
  5. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हालही में एक सभा में बयान दिया कि वर्ण व्यवस्था ब्राह्मणों ने अपने फायदे के लिए बनाई है यह पूरी तरह से अनुचित है। ब्राह्मणों पर दिए गए इस बयान का ब्राह्मण समाज के लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।
    ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने निवेदन करते हुए कहा है कि उक्त मामले में तुरंत संज्ञान लिया जाएं और इस तरह के लोगों पर उचित विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित करें। जिससे ब्राह्मण समाज के लोगों में व्याप्त रोष कम हो सके और ऐसे लोगों को सबक मिले जो ब्राह्मणों समाज से जुड़े लोगों पर अनर्गल टिप्पणी करने से, उनपर हमला करने से बाज नहीं आते। ज्ञापन सौंपने वालों में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुरली पंडित, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा, जिला संरक्षक संजय शर्मा शास्त्री, ब्लॉक अध्यक्ष (गढ़) अरुण शर्मा, प्रेम प्रकाश मिश्रा, पंडित लवकुश शास्त्री, प्रचारक मंत्री शैलेंद्र अवस्थी, श्याम मिश्रा, पंडित दीपक तिवारी, जिला महामंत्री पंडित वीरेंद्र तिवारी, अतुल कुमार शर्मा, महेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


11 Comments

  1. Pingback: funny987
  2. Pingback: review
  3. Pingback: carts for sale
  4. Pingback: tga168
  5. Pingback: Aviator
  6. Pingback: tragamonedas
  7. Pingback: relx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page